चम्पावत, मार्च 15 -- चम्पावत की पूर्व उप ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा को उनकी उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उनके योगदान के लिए डीएम मनीष कुमार ने सम्मानित किया। मोनिका बोहरा को हाल ही में उत्तराखंड काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से प्रतिष्ठित 'महिला विज्ञान प्रयोगधर्मी 2026' सम्मान से नवाजा गया है। विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में उनके विशिष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। डीएम इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मोनिका बोहरा जैसी कर्मठ और प्रतिभाशाली महिलाएं पूरे जनपद एवं प्रदेश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उनके प्रयास सराहनीय हैं। जनपद में 'ऐपण'लोक कला के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।...