देहरादून, जनवरी 16 -- हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी फार्मेसी के पूर्व जनरल मैनेजर रहे डॉ. राजकुमार रावत की अस्थियां शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित की गईं। यह कर्मकांड उनके पुत्र और यूपी के राज्यमंत्री बृजेश कुमार ने संपन्न कराया। अस्थि विसर्जन के दौरान हरकी पैड़ी पर श्रद्धा और भावुकता का माहौल रहा। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के पश्चात अस्थियों का गंगा में विसर्जन किया गया। इस अवसर पर गंगा सभा के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री बृजेश कुमार को गंगाजली भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। परिजनों और शुभचिंतकों ने डॉ. राजकुमार रावत को एक कर्मठ, अनुशासित और संस्थान के प्रति समर्पित अधिकारी बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गंगा तट पर मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मां गं...