पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मौर्य की पत्नी ने थामा सपा का दामन
सहारनपुर, सितम्बर 4 -- पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मौर्य की पत्नी उमा नेगी ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उमा नेगी ने बेटे सोनू सिंह और साथियों सहित सपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद उमा नेगी ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ ही जनता के बीच सक्रिय रहकर कार्य करने की बात कही। उमा नेगी की राजनीतिक पृष्ठभूमि और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह मौर्य से जुड़े राजनीतिक प्रभाव को देखते हुए उनकी सपा में एंट्री को अहम माना जा रहा है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उमा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.