सीतापुर, जुलाई 10 -- सीतापुर। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने सीतापुर के पूर्व जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। हाल ही में छत्रपाल सिंह यादव को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया था और उनकी जगह शमीम कौसर को सीतापुर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। जिससे उनके समर्थकों में मायूसी थी। ऐसे में छत्रपाल सिंह यादव की इस बड़ी नियुक्ति से स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में भारी खुशी की लहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...