मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने नई सरकार में पार्टी को बेहतर हिस्सेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी के और बेहतर करने की उम्मीद जताई। मौके पर हरिवंश नारायण सिंह, सुनील कुमार सुमन, रंजन कुमार, धीरज सिंह गुड्डू, अशोक कुमार चौधरी, मनोज कुमार कुशवाहा, डॉली मित्तल, रंजना पटेल, मिथलेश देवी, रामएकबाल सिंह, विनोद सिंह, सुधांशु कुमार, अखिलेश यादव, आलोक यादव, रामदत्त महतो, अनीश कुमार, मो. मेराज आदि थे। यह भी पढ़ें- संजय टाइगर और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के मंत्री बनने पर खुशी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...