लातेहार, अप्रैल 18 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में भारतीय जनता पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष शिला देवी ने अपने सभी पदों के साथ-साथ प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए जिला कमेटी गठन में उन्हें जिला मंत्री बनाया गया था, जिसके बाद से संगठन के भीतर असंतोष और नाराजगी की स्थिति और स्पष्ट होती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार, कमेटी गठन के साथ ही भाजपाइयों के बीच असंतोष गहराने लगा है। पार्टी के अंदर गुटबाजी चरम पर पहुंच चुकी है और कई स्थानों पर अलग-अलग गुट सक्रिय हो गए हैं। यही स्थिति मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर भी देखने को मिली, जहां चयन के बाद विवाद और ज्यादा बढ़ गया। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रायशुमारी केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.