देवघर, अप्रैल 5 -- देवघर। नगर के एक मोहल्ला में किराये पर रहने वाली 30 वर्षीया महिला ने देवघर के पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म व धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को दिए आवेदन में पीड़िता ने जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी निवासी संतोष पासवान पर डरा-धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसने मामले को लेकर 2 अप्रैल 2026 को ही जसीडीह थाना प्रभारी को आवेदन दिया था, लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं की गई। उससे आहत होकर एसपी कार्यालय पहुंचकर हस्तक्षेप की मांग की है। महिला ने बताया है कि वह मूल रूप से दुमका जिला की निवासी है। दो वर्षों से उसका पति बाहर रह रहा है, जिस कारण अकेले देवघर में किराए के मकान में जीवनयापन कर रही थी। उस दौरान आसपास के कुछ असामाजिक तत्व परेशान करने लगे थे। उसी दौरान किसी के क...