कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष महेश राय और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मामला उस समय का है जब पूर्व जिप अध्यक्ष महेश राय किसी व्यक्तिगत काम से न्यायालय परिसर में पहुंचे थे। परिसर में तैनात पुलिसकर्मी आमतौर पर आने वाले व्यक्तियों की जांच करते हैं और आपत्तिजनक समान को वहीं रोक देते हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान महेश राय और गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों के बीच विवाद हुआ, जिसमें कथित रूप से धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार शामिल रहा। न्यायालय परिसर में जांच के लिए तैनात प्रतिनियुक्त हवलदार मधेश सिंह ने इस घटना को लेकर आवेदन दिया। उनके आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.