रामगढ़, अप्रैल 22 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड स्थित पोटमदगा पंचायत के बगरई गांव में बुधवार को 100 केवीए नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। जिसका विधिवत उदघाटन रामगढ़ के पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के कारण अब कोई अंधेरे में रहने को विवश नही होगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने से बगरई गांव के ग्रामीण इस भीषण गर्मी में परेशान थे, उनकी समस्या को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर ट्रांसफार्मर दिलाया। मौके पर आजसू नेता ब्रजनदंन महतो, दिलीप महतो, हाजी अबास, रहमत अंसारी, अफजल अंसारी, इरफान अंसारी, नज़रुल अंसारी, सरवर अंसारी, जमील अंसारी, तौसीफ अंसारी, फारुख अंसारी, जाहिद अंसारी, साजिद अंसारी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...