प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या के आरोपी 50 हजार इनामी रवि पासी को एसटीएफ ने मंगलवार रात करीब आठ बजे एजी ऑफिस चौराहा के पास गिरफ्तार किया। करीब एक साल पहले रणधीर यादव का अपहरण करने के बाद हत्या और फिर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। पुलिस पूर्व में मुख्य आरोपी उदय सिंह और राम सिंह समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर भेज चुकी है। लेकिन, रवि पासी निवासी नीवा धूमनगंज फरार चल रहा था। उस पर नवाबगंज थाने से इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ के अनुसार, 22 अगस्त 2025 को राम सिंह, उदय सिंह, रवि पासी समेत अन्य लोगों ने मिलकर हथिगंहा मोहम्मदपुर नवाबगंज निवासी रणधीर यादव का अपहरण किया था। फाफामऊ पुल के पास ले जाकर उनकी हत्या के बाद शव को बम्हरौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर रख रखक...