प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- कौशाम्बी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व बसपा नेता राजेश कुशवाहा के बेटे अमित कुशवाहा पर शनिवार की रात जानलेवा हमला किया गया। प्रीतमनगर में एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में कुछ युवकों ने कहासुनी के बाद अमित की पिटाई की। आरोप है कि सरकारी गनर से भी मारपीट की गई। आरोपी पक्ष शहर के एक चर्चित परिवार के सदस्य बताए गए हैं। घटनास्थल पर धूमनगंज थाना पुलिस भी पहुंची। हालांकि घायल पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार, अमित कुशवाहा शनिवार की रात अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में प्रीतमनगर स्थित एक वाटिका में गया था। जहां देर रात किसी बात को लेकर कुछ युवकों से अमित की कहासुनी हुई। आरोप है कि युवकों ने रॉड व ईंट-पत्थर से वार कर अमित को लहूलुहान कर दिया। सिर पर भी गंभीर चोट आई है। पार्टी में भगदड़ मच ...