रुडकी, मार्च 17 -- पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन एवं वार्षिकोत्सव में वक्ताओं ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से विद्यालय को प्रदेश का आदर्श शिक्षण संस्थान बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इसका शुभारंभ विधायक प्रदीप बत्रा, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार व अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप जलाकर किया। एसएसडीपीसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। छात्रों ने भी विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...