वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में पूर्व छात्र के दान की धनराशि से यावतकर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। यह भी पढ़ें- प्रो. विजय श्रीवास्तव को एकेडमीशियन अवार्डनिर्माण कार्य का विवरण राजपूताना ग्राउंड के पास बन रहे महामना स्टूडेंट ऐक्टिविटी ऐंड कंप्यूटिंग सेंटर के साथ ही इस कन्वेंशन सेंटर का भी निर्माण किया जाएगा। इसे 2028 तक छात्रों के लिए खोल दिया जाएगा। आईआईटी बीएचयू के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र और जूनिपर नेटवर्क्स, माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया के पूर्व चीफ टेक्निकल अफसर डॉ. राज यावतकर ने आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के जरिए संस्थान को कुल 16 मिलियन डॉलर (लगभग 1.51 अरब रुपये) प्रदान किए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग से वर्ष-1980 में बीटेक करने वाले डॉ. राज यावतकर ने इसके बाद आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर विज्ञान में एमटेक और पर्ड्य...