कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जब किसी विद्यार्थी की मेहनत सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाती है, तब उसकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रह जाती, बल्कि पूरे संस्थान का गौरव बन जाती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण क्लोरोफिल विद्यालय परिवार के लिए तब आया, जब विद्यालय के पूर्व छात्र पार्थ अग्रवाल ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य में 99.897 प्रतिशत प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पार्थ की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में गर्व और उत्साह का माहौल व्याप्त है। क्लोरोफिल विद्यालय परिवार ने उन्हें हृदय से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के निदेशक अजय अग्रवाल ने बताया कि पार्थ ने अपनी प्राथमिक एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा क्लोरोफिल विद्यालय से ही प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि पार्थ की यह उपलब्धि न के...