हजारीबाग, मार्च 26 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग प्रखंड के बनहा स्थित हुदा पब्लिक हाई स्कूल में बुधवार को एलुमनी विजन मीट का सफल आयोजन किया गया।आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों एलुमनी को एक मंच पर लाकर विद्यालय के समग्र विकास, भविष्य की योजनाओं और सहयोग के अवसरों पर चर्चा करना था।कार्यक्रम का संचालन अदनान यूसुफ ने किया गया। इस मौके पर अल हुदा स्कूल के प्रधानाचार्य इज़हारुल हक करीमी ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए स्कूल में मौजूद विद्यार्थी , शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन की स्थिति आदि के बारे में लोगों को अवगत कराया। जबकि स्कूल के वाइस प्रधानाचार्य ऐनुल हक ने पिछले 40 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया जिसमे उन्होंने स्कूल के स्थापना से लेकर अभी तक सारी उपलब्धियों के साथ होने वाली कठिनाइयों को भी...