जमशेदपुर, अक्टूबर 5 -- झारखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों (केजीबीवी और जेबीएवी) में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मनिर्भर और सफल करियर की राह दिखाने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। इसके तहत राज्यभर के इन आवासीय विद्यालयों की पूर्व छात्राओं का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जो वर्तमान छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी। इस सिलसिले में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) ने उगाम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ एमओयू किया है। यह एमओयू झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान उगाम एजुकेशन फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय कुमार झा भी उपस्थित रहे। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा सशक्त एलुमनी नेटवर्क तैयार करना है, जो कस्तूरबा विद्यालयों म...