चंदौली, अक्टूबर 1 -- नियामताबाद। भारतीय समाजवादी संस्कृति परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र नेता स्व. वीरेंद्र यादव बंटी की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को महेवा में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएन यादव ने स्व. वीरेंद्र यादव बंटी के सामाजिक योगदान, छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता और जनहित के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि वीरेंद्र यादव बंटी अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। इस मौके पर बिजई राम यादव, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आजाद यादव, मुहम्मद तालिब, संजय प्रधान, संतोष यादव, विराज यादव बंटी, ...