नई दिल्ली, अगस्त 31 -- न्यूयॉर्क। यूएस ओपन के महिला एकल के पहले दौर में भी उलटफेर भी देखने को मिला। दो बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन और 27वीं वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेज्सिकोवा, कामिला रखिमोवा से 7-6 (4), 6-2 से हार गईं। इससे पहले तीसरी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और 11वीं वरीयता प्राप्त मार्टा कोस्त्युक ने महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश किया। पेगुला ने एलेना गैब्रिएला रूसे को 6-3, 6-2 से हराया जबकि कोस्त्युक ने स्टॉर्म हंटर को 6-4, 6-1 से मात दी। दूसरी ओर, वीनस विलियम्स और केनिन आधी रात के बाद कोर्ट पर उतरीं। केनिन ने 46 वर्षीय विलियम्स को 6-2, 7-6 (6) से हराया। यह भी पढ़ें- US Open: दिग्गज नोवाक जोकोविच का हुआ बंटाधार, करियर में पहली बार मिला ऐसा 'जख्म' महिला वर्ग में जीत हासिल करने वाली अन्य खिलाड़ियों में नौवीं वरीयता प्राप्त ए...