महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत प्रशासन ने पेयजल कनेक्शनों की जांच का अभियान चलाकर पांच कनेक्शनों को काट दिया है। इनमें एक कनेक्शन पूर्व चेयरमैन का शामिल है।अभियान के दौरान पूर्व चेयरमैन सहित कई लोगों की पेयजल आपूर्ति की टोटी काटी गई है। नगर पंचायत द्वारा गठित टीम ने कस्बे में सघन अभियान चलाया। इस दौरान पेयजल आपूर्ति प्राप्त कर रहे उपभोक्ताओं से कनेक्शन संबंधी अभिलेखों की मांग कर सत्यापन किया गया। जांच में पूर्व चेयरमैन सहित पांच लोगों के कनेक्शन काटे गए। कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुटी रही और नगर पंचायत की इस पहल की चर्चा होती रही। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने बताया कि नगर में पांच पानी के कनेक्शन काटे गए। इनके खिलाफ नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। टीम में नगर पंचायत के बड़े बाबू मोहनलाल, ...