बरेली, मई 13 -- नवाबगंज, संवाददाता। सपा सरकार में शिवपाल सिंह यादव की नज़दीकी माने जाने वाली पूर्व चेयरमैन शहला ताहिर के पति डा. ताहिर की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। उन पर नवाबगंज थाने में धोखाधड़ी, रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास, राजद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा डालने व एससी-एसटी एक्ट में कुल 14 मुकदमें दर्ज होने के बाद पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद पुलिस उनकी निगरानी करेगी। यह भी पढ़ें- 10 लाख के लेनदेन में पूर्व प्रधान पर हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत सात पर मुकदमापूर्व चेयरमैन शहला ताहिर के पति डा. ताहिर पर मुकदमे पूर्व चेयरमैन शहला ताहिर के पति डा. ताहिर पर नवाबगंज थाने में 1999 से 2019 तक धोखाधड़ी, रंगदारी, लूट, हत्या के प्रयास, राजद्रोह, सरकारी कार्य में बाधा डालने व एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में कुल ...