बलरामपुर, मार्च 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमपी-एमएलए कोर्ट में बहुचर्चित पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू हत्याकांड की सुनवाई 28 मार्च को होगी। अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई करेंगे। इस मुकदमे का फैसला होने के बाद पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी व दामाद के राजनीतिक सफर तय होगा। तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन फिरोज अहमद उर्फ पप्पू की जरवा मार्ग पर चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सपा सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा रिजवान व दामाद रमीज नेमत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। विवेचना के बाद पुलिस ने एमएपी-एमएलए कोर्ट में आरोप पत्र प्रस्तुत किया, तबसे प्रकरण की सुनवाई हो रही है। 28 मार्च को इस प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट म...