फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 16 -- कंपिल, संवाददाता। चुनावी रंजिश को लेकर सपा के पूर्व चेयरमैन पर फायरिंग करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने रास्ते में रोककर पहले मारपीट की और बाद में पीछा करते हुए उस पर दो फायर किए, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं, पूर्व चेयरमैन ने आरोपों को निराधार बताते हुए राजनीतिक साजिश करार दिया है। उधर, मुसाफिर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें वह घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच चार लोगों की मौजूदगी में समझौते की बात कहते नजर आ रहे थे। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。 यह भी पढ़ें- गोली फायर...