मैनपुरी, जनवरी 4 -- नगर में भीषण सर्दी व गलन के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए नगर के समाजसेवी एवं पूर्व चेयरमैन इबराज मंसूरी ने नगर के मुख्य बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों व मलिन बस्तियों में अलाव जलवाकर लोगों को राहत पहुंचाई। बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण गरीब व मजदूर वर्ग को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनके पास न तो पर्याप्त गर्म कपड़े हैं और न ही रात्रि में ओढ़ने के साधन। ऐसे में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लकड़ी डलवाकर अलाव जलवाना राहत भरा कदम साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां भी अलाव की आवश्यकता होगी, सूचना मिलने पर तुरंत व्यवस्था कराई जाएगी। नगरवासियों ने उनके इस मानवीय प्रयास की प्रशंसा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.