रांची, मार्च 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य हज कमेटी की ओर से रविवार को कडरू हज भवन में हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रांची के अलावा खूंटी और सिमडेगा जिले के हज यात्री शामिल हुए। अप्रैल महीने से झारखंड से हज की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का सफर शुरू होने वाला है। हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन इरफान अंसारी ने झारखंड से हज की यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही देश व राज्य की खुशहाली के लिए दुआ करने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि वह खुशनसीब इंसान होता है तो हज के सफर पर जाता है। प्रशिक्षण शिविर में मुफ्ती अनवर कासमी ने मौजूद हज यात्रियों को हज के दौरान होने वाली परेशानियों और उससे निकलने का तरीका बताया। मुफ्ती कासमी ने हज यात्रियों को बताया कि तवाफ के दौरान वह किसी भी हाल में पीछे ही देखें...