पूर्व चेयरमैन ने अग्निपीड़ितों को वितरित की सहायता राशि
आगरा, मई 15 -- ब्लॉक क्षेत्र गांव नवाबगंज नगरिया में गत माह हुए अग्निकांड के पीडितों को शुक्रवार को सहावर की पूर्व चेयरमैन ने सहायता राशि वितरित की और सरकारी सहायता भी दिलाने का आश्वासन दिया। बता दें कि गांव में गत 19 अप्रैल की दोपहर बाद अज्ञात कारण से आग लग गई थी। आग में सिलेंडर फटने से पांच परिवारों को खासा नुकसान हुआ था। सहावर की पूर्व अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पीड़ितों को जरूरत की वस्तुएं, नगद धनराशि उपलब्ध कराई। उन्होंने सरकार की ओर से आर्थिक मदद कराने के लिए पटियाली एसडीएम से जल्द कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सहावर नियाज मोहम्मद, इकबाल, अजहर हुसैन, जितेंद्र कुमार, सुखराम सिंह कश्यप, मथुरा प्रसाद, प्रेम सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.