बांदा, जून 3 -- बांदा। नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सपा नेता मोहन साहू की तहरीर पर नगर कोतवाली में महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि मंगलवार सुबह महिला से साजिशन हमला कराया गया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इससे उनकी छवि खराब हुई है। पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने बताया कि वह मंगलवार सुबह दस बजे खुटला में भोले विश्वकर्मा की पत्नी के निधन के बाद अंतिम यात्रा में गए थे। मुक्तिधाम गेट के अंदर बनका बिहारी मंदिर के पास प्रदीप कुमार त्रिपाठी उर्फ राजा कुछ दूर खड़ा था। उसने महिला गीता को हमले के लिए उकसाया। वह कार में बैठे थे तभी महिला आई और अभद्रता करने लगी। कार में मनोज साहू व विष्णु प्रताप भी बैठे थे। महिला ने कार के अंदर उन पर हमला कर दिया। कार चालक ने किसी तरह कार भागकर जान बचाई। राजा ने इस स...