दरभंगा, फरवरी 24 -- दरभंगा। दरभंगा मेडिकल कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के दौरान सोमवार को हाल में सेवानिवृत्त हुए चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। सभी को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। सम्मानित किए गए चिकित्सकों में पूर्व प्राचार्य डॉ. अलका झा व पूर्व अधीक्षक डॉ. शीला कुमारी के अलावा डॉ. कन्हैयाजी झा, डॉ. हेमकांत झा, डॉ. ए के मेहता, डॉ. एस सी मिश्रा, डॉ. सुदे कुमार सिंह, डॉ. सुशील कुमार और डॉ. नवीन कुमार शर्मा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.