गंगापार, मार्च 10 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। एक सप्ताह पहले बहरिया में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर घर आ रहे नीबीं खुर्द निवासी पूर्व प्रधान व मजरा नरायनपुर प्रमोद त्रिपाठी आजाद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।मंगलवार को उन्हें देखने फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल, फूलपुर ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल, पिंटू नेता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश बहादुर सिंह, पूर्व शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, भगवत प्रसाद मिश्र, आनंद मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, रामदत्त त्रिपाठी, मनीष पासी आदि लोग पहुंचकर उनका हाल-चाल लेते हुए ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...