मऊ, मई 16 -- नदवासराय। प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत भीरा के पूर्व ग्राम प्रधान रहे 70 वर्षीय नवी अहमद की हृदय गति रुकने से शनिवार की अल सुबह मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। पीवाताल स्थित एक कालेज में प्रबन्धक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में शोकसभा कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोक जताने वालों में बड़रांव ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आद्याशंकर मिश्रा, जेबी प्रजापति, आनंद बरनवाल, सतीश कुमार पाण्डेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोक सभा आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...