जौनपुर, जनवरी 24 -- मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय धौरहरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान 53 वर्षीय संतोष कुमार सिंह पुत्र रंग बहादुर सिंह का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान संतोष कुमार सिंह अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनके परिवार में दो पुत्र अमन सिंह और वैभव सिंह हैं। ग्रामवासियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...