साहिबगंज, सितम्बर 2 -- साहिबगंज। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देश पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड (पीआरडी)के ट्रायल में साहिबगंज कॉलेज के एनएसएस स्वयं सेवक भी शामिल होंगे। प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने बताया की एनएसएस स्वयंसेवकों को पूर्व गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 कार्यक्रम में चयन के लिए कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती के नेतृत्व में भेजा जाएगा। प्राचार्य ने बताया कि स्वयंसेवक तीन सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसके बाद इनका चयन 26 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के लिए हो सकेगा। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. कुमार प्रशांत भारती को चयन सम...