औरैया, अप्रैल 30 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के सैयद बाबा ग्राउंड पर शुक्रवार से एपीएल जूनियर अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 10 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे करेंगे। यह टूर्नामेंट क्षेत्र के उन पूर्व खिलाड़ियों की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देकर इलाके का नाम रोशन किया। आयोजन को लेकर युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सभासद फिरोज खान ने बताया कि उद्घाटन मैच अछल्दा और नेविलगंज की टीमों के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कई टीमें भाग लेंगी, जिससे क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद प्रीमियर लीग का पांच जून से स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को...