आरा, मार्च 26 -- -लंबे समय तक जिला फुटबॉल खेल संघ और दुर्गा मंदिर से जुड़े रहे कोईलवर, एक संवाददाता। जिला फुटबॉल खेल संघ के पूर्व सचिव और आरा स्टेशन पर दुर्गा मंदिर निर्माण में अपनी प्रमुख भूमिका निभाने वाले परशुराम पाण्डेय का निधन गुरुवार को हो गया। कोईलवर प्रखंड की मथुरापुर पंचायत के किशुनपुर निवासी परशुराम पाण्डेय के निधन की सूचना जैसे ही शहर से लेकर उनके गांव तक पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे बचपन से ही फुटबॉल के एक मंझे खिलाड़ी रहे। लंबे समय तक जिला फुटबॉल संघ के सचिव बने रहे। आरा स्टेशन पर मां दुर्गा के भव्य मंदिर निर्माण में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। भोजपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राममूर्ति प्रसाद और सचिव रवींद्र सिंह ने निधन को पूरे जिले के खेलप्रेमियों के लिए अपूरणीय क्षति बतायी। जाने-माने फुटबॉल खिलाड़ी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.