प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। पूर्व कैबिनेट मंत्री और इलाहाबाद की पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन सोमवार सुबह सात बजे एसजीपीजीआई लखनऊ में हो गया। ब्रेन हैमरेज होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। भाजपा यमुनापार के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दिवंगत पीसी जोशी का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर बाद चार बजे पहुंचेगा तथा उनकी अंत्येष्टि मंगलवार को होगी। वह पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...