मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से बाहर टहल रही महिला और उसकी बेटी से दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आए। छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी, प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता का बेटा है। दोनों युवकों से परेशान युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और शनिवार दोपहर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।शुक्रवार रात करीब 11 बजे रेलवे रोड क्षेत्र में मां-बेटी खाना खाने के बाद सड़क पर घूमने निकली थी। यह भी पढ़ें- क्या रेट है तुम्हारा...मां-बेटी से छेड़खानी करने वाले पूर्व मंत्री के बेटे को जेल, साथी भी सलाखों के पीछे पहुंचा तभी स्कूटी सवार दो युवक यहां पहुंचे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.