रामपुर, अक्टूबर 12 -- सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है। अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं। सपा नेता आजम खां को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी लेकिन, कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी खत्म हो गई थी। इसके चलते उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। मगर, बाद में उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया था। इस बीच वह सीतापुर जेल गए। उनके जेल जाने के बाद सुरक्षा को वापस बुलाया गया था। अब 23 माह बाद आजम खां जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं। उनके जेल से आने के बाद से ही घर पर मिलने वालों को आना लगातार जारी है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनको मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी वापस कर दिया है। आरआई विनोद कुम...