सासाराम, फरवरी 25 -- शिवसागर, एक संवाददाता। होली के मद्देनजर पूर्व के शराब कारोबारियों को थाने में परेड कराया गया। थानाध्यक्ष रितेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब के विरुद्ध छापेमारी के क्रम में शिवसागर थाने से शराब मामले में पूर्व में जेल गए भुनेश्वर कुमार पिता गुपुनाथ सिंह बम्हौर, हरिद्वार सिंह पिता स्व. सीताराम सिंह रेही, अवधमुनि राम पिता इनर राम गरुड़ा, रघुवर राम पिता स्व.बैजनाथ राम, धनजी साह पिता स्व. कमलेश साह,अयोध्या साह पिता स्व. मुखदेव साह दोनों कुम्हऊं,सुमंत बिन्द पिता काशी बिन्द खैराखोंच, ओमप्रकाश राम पिता करमू राम, नंदलाल राम पिता शिव मंगल राम, राज कुमार पिता स्व. सुरेश राम मोर के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 126/170 की कार्रवाई हेतु थाने पर लाया गया। अग्रिम कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी सासाराम के कार्यालय में भेजा गया। इन सभी स...