गोपालगंज, अप्रैल 26 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर शनिवार की शाम कुछ युवकों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर उसकी हॉकी व डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। जख्मी युवक को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। भितभेरवा गांव निवासी सिकंदर ठाकुर के पुत्र रतनलाल ठाकुर का अपने ही गांव के कुछ युवकों से पूर्व का विवाद चल रहा था। इस दौरान रतनलाल ठाकुर को अकेले देखकर अन्य युवकों ने उन्हें रास्ते में घेरकर उसकी पिटाई कर दिया। यह भी पढ़ें- कटहल चोरी करने का विरोध करने पर युवक के सिर पर चाकू से हमला जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घायल युवक का बयान दर्ज कर कार्रवाई करने में...