गोपालगंज, मार्च 21 -- कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में पड़ोसियों ने दिया घटना को अंजाम मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा घायलों का इलाज गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में शनिवार को पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में मारपीट में घायल नागेंद्र साह ने बताया कि पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर पूछताछ करने के दौरान पड़ोसियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान खेत म...