आरा, नवम्बर 24 -- -कोईलवर थाना क्षेत्र कुल्हड़िया स्थित बैंक के समीप सोमवार की दोपहर की घटना -गांव के ही दो लोगों को पीछा कर चाकू मारने का लगाया जा रहा आरोप -घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर आरोपितों की धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव स्थित बैंक के समीप सोमवार की दोपहर पूर्व के विवाद में बदमाशों ने एक जदयू नेत्री पर चाकू से वार कर दिया। कमर के पास चाकू लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी जदयू नेत्री कुल्हड़िया गांव निवासी सकल महतो की 35 वर्षीया पुत्री सोनम पटेल उर्फ लीलावती हैं। वह जदयू की कोईलवर प्रखंड की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की सदस्य भी बताई जा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.