हाजीपुर, अप्रैल 24 -- भगवानपुर । सं.सू. सराय-लालगंज सड़क मार्ग पर सराय थाना क्षेत्र के नरेंद्र प्रवोधी गांव के समीप गुरुवार की सुबह अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जब बाइक सवार एक युवक ने पूर्व के विवाद में दो महिलाओं समेत चार लोगों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब सभी घायल हुए लोग अपने घर पौड़ा से टोटो से हाजीपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पड़ोस के ही एक युवक ने टोटो को रोका और दो महिलाओं समेत चार लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी देख काफी संख्या लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने चाकूबाज युवक को पकड़ा और जमकर धुलाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। मारपीट से आरोपी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ...