चंदौली, अप्रैल 13 -- पीडीडीयू नगर। अलीनगर स्थित अकील अहमद बाबु के आवास पर सोमवार को श्रंद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की श्रद्धांजलि दी गई। अकील अहमद बाबू ने कहा कि मोहसिना एक कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक सद्भावना की प्रतिमूर्ति, महिला सशक्तिकरण की मजबूत पैरोपकार थी। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि मोहसिना राजनीति को समाज सेवा के रूप में पूरी जिंदगी निर्वहन की, उन्होंने संगठन के मजबूती के लिए निरंतर कार्य किया वहीं मंत्री पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण विकास के कार्यों को किया जो आज भी जीवंत है। यह भी पढ़ें- मोहसिना किदवई को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि इसमें शाहिद तौसीफ, संजय जायसवाल, रईस अहमद, रमेश पांडेय, फैयाज अहमद, डॉ हुमायूं, मुकीम खान, मुन्नी सिंह पटेल, नेसार...