देवरिया, दिसम्बर 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के टाउन हॉल स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्री, पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल के निधन होने पर दुख व्यक्त किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रहकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, राघवेंद्र सिंह राकेश, धर्मेंद्र सिंह, रामजी गिरि, जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भास्कर मणि, वरुण राय, आनन्ददेव गिरि चुन्नू, विनोद जायसवाल, भरत मणि, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, राजकुमार जायसवाल, आनन्द श्रीवास्तव सोनू आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...