हापुड़, जनवरी 28 -- हापुड़। जम्मू-कश्मीर के सड़क हादसे में शहीद हुए हापुड़ के भटैल निवासी जवान रिंकल बालियान के शहीद होने की सूचना पर सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व मेरठ-हापुड़ सांसद अरूण गोविल शहीद के घर पहुंचे। जहां परिवार के लोगों को प्रति शोक संवेदनाए प्रकट की। उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सरकार से हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान व सांसद अरूण गोविल ने कहा कि शहीद जवान रिंकल बालियान की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। उन्होंने कहा कि पीडि़त परिवार को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के...