देहरादून, मई 19 -- श्रीनगर। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा के पति स्वर्गीय पूरन चंद्र जोशी की अस्थियां मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल स्थित आईटीआई घाट पर अलकनंदा नदी के तट पर पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जित की गईं। अस्थि विसर्जन संस्कार उनके कुलपुरोहित पंडित किशोर जोशी एवं अभिषेक बहुगुणा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। यह भी पढ़ें- पीसी जोशी की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में विसर्जितअस्थि विसर्जन की प्रक्रिया इस दौरान स्व. जोशी के पुत्र मयंक जोशी और पुत्रवधु ऋचा जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अंतिम संस्कार की परंपराएं निभाईं। ज्ञात हो कि पूरन चंद्र जोशी का हाल ही में लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया गया था। मंगलवार को उनकी पैतृक घाट श्रीनगर...