पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन की पत्नी का निधन
प्रयागराज, अप्रैल 5 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामपूजन पटेल की पत्नी कमला देवी (85) का रविवार सुबह निधन हो गया। काफी समय से बीमार कमला देवी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। कमला देवी का पार्थिव शरीर तेलियरगंज स्थित उनके आवास लाया गया, जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र शांति स्वरूप पटेल ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। कमला देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में अनिल यादव, सैयद इफ़्तेख़ार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.