नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नोएडा, विशेष संवाददाता। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 94 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और देश के लिए बड़ी क्षति बताया।मोहसिना किदवई नोएडा के सेक्टर-40 स्थित आवास में परिजनों के साथ रहती थीं। परिजनों ने बताया कि उन्होंने तड़के करीब चार बजे नोएडा के मेट्रो अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहसिना किदवई की तीन बेटियां हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की सूचना मिलने पर उनके आवा...