भागलपुर, फरवरी 15 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे अचानक शनिवार की शाम पीरपैंती पहुंचे। उन्होंने अदाणी थर्मल पावर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही प्लांट के प्रोजेक्ट हेड राजीव गोयल से मुलाकात की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर कहा कि स्थानीय लोगों एवं जमीन दाता किसानों को प्राथमिकता दी जाए तथा रोजगार दिया जाए। शिक्षितों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करायी जाए, ताकि वे स्थायी नौकरी भी प्राप्त कर सकें। पूर्व मंत्री दियारा क्षेत्र चटाइयां भी गए। वहां मां दुर्गा के दर्शन किए। दियारावासियों ने मांग की कि सिंघिया पुल बाढ़ के समय डूब जाता है अतः पुल ऊंचा कराया जाए। ग्रामीणों ने बताया, हम लंबे समय से आर्सेनिकयुक्त, फ्लोराइड पानी पीने को विवश हैं। पूर्व मंत्री ने स्कूटिव इंजीनियर से बात की, कहा कि एसडीओ एवं जेई रविवार को क्षेत...