पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई की मीट फैक्ट्री का नौकिंग बॉक्स सील
बुलंदशहर, जून 22 -- अलीगढ़ जिले की थाना चंडौस पुलिस द्वारा पकड़े गए 700 किलो मीट के सैंपल की गौमांस होने की हुई पुष्टि के मामले में खुर्जा निवासी कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सरवर हुसैन के भाई व मीट फैक्ट्री के स्वामी को गिरफ्तार किया गया था। रविवार को जिला बुलंदशहर की प्रशासनिक टीम ने संबंधित दस्तावेजों को खंगालते हुए जांच की। इसके बाद फैक्ट्री के नौकिंग बॉक्स को सील कर दिया गया। रविवार को एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय, सीओ शोभित कुमार, पावर कारपोरेशन, प्रदूषण विभाग, खाद्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी अपनी टीम के साथ मूडाखेड़ा मार्ग स्थित अल हम्द मीट फैक्ट्री पर पहुंचे। जहां अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। गठित समिति को जांच के दौरान मालूम हुआ कि फैक्ट्री में मानको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.