बरेली, अप्रैल 11 -- शीशगढ़। झारखंड के राज्यपाल की पुत्री एवं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार ने शुक्रवार को बस्ती चलो अभियान के तहत बहेड़ी विधानसभा के गांवों में जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं को लाभ उठाने पर जोर दिया।श्रुति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकारें बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। कार्यक्रम में प्रताप गंगवार, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...